अगर आप नैनीताल की भीड़-भाड़ वाली tourist places से अलग कुछ शांत और खूबसूरत जगहें देखना चाहते हैं, तो 10 Hidden Places to Visit Near Nainital आपके घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नैनीताल के आसपास बहुत सी जगहें ऐसी हैं जहां आपको गांव, जंगल, झीलें, पहाड़ और शांत प्राकृतिक वातावरण देखने को मिलता है।
इस लेख में हम आपको Nainita के पास कम प्रसिद्ध और offbeat places, वहां कैसे पहुंचें, घूमने का सही समय और जरूरी travel tips के बारे में बताएंगे।

Hidden Places to Visit Near Nainital
Hidden Places to Visit Near Nainital

10 Hidden Places to Visit Near Nainital कौन-कौन सी हैं?

01. Pangot – पहाड़ी गांव

नैनीताल से कुछ दूरी पर स्थित Pangot एक खूबसूरत पहाड़ी गांव है। यह गांव अपने जंगल, पक्षियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आपको शांत जगहें और प्रकृति से प्यार हैं तो Pangot एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
क्यों जाएं?
फोटोग्राफी, शांत पहाड़ी वातावरण, प्राकृतिक नजारे,
Bird watching

02. Kilbury – पक्षी अवलोकन के लिए

नैनीताल के पास एक ऐसी जगह kilbury जो शांत वातावरण के लिए जानी जाती हैं आपको यहां घने खूबसूरत जंगल और पहाडो की सुंदरता देखने को मिलती है।अगर आप भीड़ से दूर कुछ समय प्रकृति के साथ चाहते हो तो यह जगह अच्छी हो सकती है। यह पक्षी अवलोकन के लिए प्रसिद्ध हैं

03. Snow View Point – के आसपास के शांत क्षेत्र

नैनीताल का Snow View Point लोकप्रिय है, लेकिन इसके आसपास के कुछ रास्तों और प्राकृतिक क्षेत्रों में आपको अपेक्षाकृत शांत वातावरण मिल सकता है। यहाँ सुबह के समय का मौसम और पहाड़ी views खास आकर्षण हो सकते हैं।

04. Ghorakhal – मंदिर और पहाड़ों का सुंदर मेल

Ghorakhal नैनीताल के पास स्थित एक शांत पहाड़ी क्षेत्र है। यहां प्रसिद्ध Golu Devta Temple भी है।यह जगह सैनिक विद्यालय Ghorakhal ओर शांत पहाड़ी वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

05. Sat Tal – सात झीलों का खूबसूरत क्षेत्र

नैनीताल से 23 किलोमीटर दूर Sat Tal झील बहुत ही सुंदर झील है यहाँ पर सात मीठे पानी की झील है इसके आसपास घूमने की प्रसिद्ध प्राकृतिक जगहों में से एक है।

06. Bhowali – पहाड़ों के बीच शांत town

Bhowali नैनीताल के पास स्थित एक महत्वपूर्ण hill town है। यहां पर ताजे फल खुबानी, स्ट्रॉबेरी, आड़ू और सेब आदि पहाड़ी फल भारी मात्रा में मिलते हैं। यह नैनीताल से 11 किलोमीटर की दूरी पर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और pleasant weather के लिए जानी जाती है।

07. Mukteshwar – हिमालयी views के लिए

Mukteshwar नैनीताल से आगे स्थित खूबसूरत गांव है। यह रमणीय पर्यटन स्थल है यहां से मौसम साफ होने पर हिमालय की चोटियों के खूबसूरत views देखने को मिल सकते हैं।यह जगह उन यात्रियों के लिए अच्छी है जो नैनीताल से आगे किसी शांत destination को explore करना चाहते हैं।

08. Ramgarh – पहाड़ों में शांति

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ को अक्सर शांत पहाड़ी destination के रूप में पसंद किया जाता है। यहां आपको पहाड़ों, जंगलों और गांवों का खूबसूरत combination देखने को मिलता है।अगर आपका उद्देश्य शहर की भीड़ से दूर रहना है, तो Ramgarh पर्यटन स्थल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

09. Kainchi Dham – शांत और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल

नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित Kainchi Dham प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इसकी स्थापन महान संत बाबा नीम करौली महाराज ने की थीं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।यह जगह धार्मिक कारणों के साथ साथ आसपास के पहाड़ी वातावरण के कारण भी लोकप्रिय है।

नोट: धार्मिक स्थलों पर स्थानीय नियमों का पालन करें।

10. Sariyatal – छोटी लेकिन खूबसूरत झील

Sariyatal उत्तराखंड के नैनीताल से 7 से 8 किलोमीटर दूर हरे रंग के मीठे पानी की झील है यह एक की छोटी और शांत झीलों में से एक है। यहां का प्राकृतिक वातावरण आपको शहर की भीड़ से अलग अनुभव दे सकता है। यहां पर हिमायली वनस्पति उद्यान भी है।

अगर आप भी 10 Hidden Places to Visit Near Nainita घूमना चाहते हो तो इन 10 जगहों पर घूमने जाए।

Nainital के पास Hidden Places घूमने का सही समय

नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर घूमने का समय आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
मार्च से जून
मौसम सामान्यतः pleasant रहता है और sightseeing के लिए अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान tourist traffic बहुत ज्यादा हो सकता है।

जुलाई से सितंबर
यह आमतौर पर मानसून जुलाई से सितंबर तक होता हैं मानसून में पहाड़ों पर हरियाली बहुत मनमोहक दिखाई देती है, लेकिन बरसात के कारण road conditions बदल सकती हैं। यात्रा से पहले मौसम जानकारी और स्थानीय road conditions जरूर जांचें।

Mussoorie in Monsoon

अक्टूबर से नवंबर
बारिश के बाद मौसम साफ हो जाता हैं। पहाड़ों के views काफी अच्छे मिल सकते हैं। शांत trip के लिए यह समय बहुत पसंद किया जा सकता है।

दिसंबर से फरवरी
सर्दियों में ठंड काफी पड़ती है। सर्दियों के कपड़े व अन्य जरूरी सामान लेकर यात्रा करें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति और सड़क की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

Nainital के Hidden Places घूमते समय जरूरी Tips

  • यात्रा से पहले मौसम जरूर check करें।
  • Driving करते समय पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरते।
  • बारिश में road conditions देखकर ही घर से निकलें।
  • जंगल वाले क्षेत्रों में अकेले जाने से बचें।
  • Traveling गाइडलाइन ओर स्थानीय लोगों के निर्देशों का पालन करें।
  • पहाड़ों या झीलों में कूड़ा न फेंकें।
  • पानी और जरूरी medicines साथ रखें।
  • नेटवर्क हर जगह अच्छा मिले, यह जरूरी नहीं है।
  • जो offbeat locations बहुत दूर हैं पहले route की जानकारी लें।
  • प्राकृतिक जगहों पर शांति और स्थानीय पर्यावरण का सम्मान करें।

Nainital से Hidden Places का छोटा Travel Plan

आपके पास अगर 3 दिन हैं तो आप इस तरह Plan बना सकते हैं:
Day 1: Nainital → Pangot → Kilbury
Day 2: Sariyatal → Sat Tal → Bhowali
Day 3: Ghorakhal → Kainchi Dham → Ramgarh
अगर आपके पास ज्यादा समय है तो Mukteshwar को भी trip में शामिल किया जा सकता है।

क्या Nainital के Hidden Places घूमना सही है?

अगर आपको सिर्फ Mall Road, Naini Lake और popular tourist spots नहीं देखने बल्कि शांत वातावरण, जंगल, पहाड़, गांव और कम भीड़ वाली जगहें explore करनी हैं, तो Nainital के आसपास के ये destinations आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
हालांकि “hidden” या “unexplored” शब्द का अर्थ यह नहीं है यहां पर कोई जाता नहीं हैं।यहां पर कम लोग ही जाते हैं ये जगहें बिल्कुल अनजान नही हैं कुछ destinations काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन popular Nainital attractions की तुलना में इनमें आपको कम समय पर ज्यादा शांत वातावरण देखने को मिल सकता है।

FAQs

Nainital के पास सबसे अच्छी hidden places कौन सी हैं?

Pangot, Kilbury, Ramgarh, Ghorakhal, Sariyatal और Sat Tal जैसे hidden places है

Nainital से Pangot कितनी दूर है?

15 किलोमीटर दूर hai

क्या Nainital के पास offbeat places हैं?

हां, Nainital के आसपास कई शांत hill villages, forests और lake destinations हैं

हां, Nainital के आसपास कई शांत hill villages, forests और lake destinations हैं

मार्च से जून और अक्टूबर-नवंबर sightseeing के लिए लोकप्रिय समय हैं।

क्या Nainital के आसपास hidden places family के साथ घूम सकते हैं?

कई जगहें family trip के लिए अच्छी हो सकती हैं

Hidden Places to Visit Near Nainita

Pangot, Kilbury, Ramgarh, Sat Tal

निष्कर्ष

Hidden Places to Visit Near Nainital उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हैं जो नैनीताल की लोकप्रिय जगहों के अलावा पहाड़ों का शांत और प्राकृतिक रूप देखना चाहते हैं।Pangot, Kilbury, Ramgarh, Sat Tal और आसपास के दूसरे destinations आपकी Nainital trip को ज्यादा interesting बना सकते हैं।
यात्रा से पहले मौसम, road conditions और local advisories जरूर check करें और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को साफ-सुथरा रखने में अपना योगदान दें।

1 thought on “10 Hidden Places Near Nainital: कम भीड़ वाली खूबसूरत जगहें (2026)”

  1. Pingback: When and how to go Mussoorie घूमने का सही समय, मौसम और जरूरी Travel Tips (2026)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top