Hello दोस्तों अगर आप Kedarnath और Badrinath दोनों धामों की यात्रा करने की सोच रहे हो, तो आपके मन में सबसे पहला सवाल आ सकता है कि Kedarnath to Badrinath Distance कितनी है? उत्तराखंड में केदारनाथ से बद्रीनाथ की यात्रा सबसे लोकप्रिय धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। आपको इन रास्तों में हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां, नदियां, घाटियां और बहुत से धार्मिक स्थल देखने को मिलते हैं।

Kedarnath to Badrinath Distance
Kedarnath से Badrinath की सड़क दूरी लगभग 215-225 किलोमीटर के आसपास मानी जाती है। हालांकि वास्तविक दूरी आपके द्वारा चुने हुए रास्ते और सड़क की स्थिति के अनुसार कम ज्यादा सकती है। इस दूरी को सड़क मार्ग द्वारा तय करने में सामान्यतः 8 से 10 घंटे या उससे अधिक समय लग सकता है।
Kedarnath to Badrinath Distance कितनी है?
Kedarnath to Badrinath Distance लगभग 215-225 km है। केदारनाथ धाम तक कोई भी वाहन सीधे नहीं जाते। वाहन द्वारा आप गौरीकुंड तक ही जा सकते हैं। इसके बाद श्रद्धालुओं को वहां से केदारनाथ के लिए ट्रेक करना पड़ता है।
इसलिए अगर आप केदारनाथ दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ जाना चाहते हैं, तो पहले आपको वापस केदारनाथ आना होगा और इस प्रकार जाना होगा केदारनाथ → गौरीकुंड → सोनप्रयाग → रुद्रप्रयाग → चमोली → जोशीमठ → बद्रीनाथ
Kedarnath to Badrinath Distance Overview
| जानकारी | विवरण |
| मुख्य मार्ग | Kedarnath → Badrinath |
| सड़क दूरी लगभग | 215–225 km |
| यात्रा समय | लगभग 8–10+ घंटे |
| यात्रा का माध्यम | कार, टैक्सी, बस |
| निकटतम प्रमुख शहर | रुद्रप्रयाग/जोशीमठ |
| मुख्य गंतव्य | केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम |
Kedarnath to Badrinath Route
केदारनाथ से बद्रीनाथ जाने के लिए आपको पहले केदारनाथ से वापस ट्रैक करके नीचे उतरकर सड़क मार्ग आना पड़ता है। वहाँ से सामान्य यात्रा क्रम इस प्रकार समझा जा सकता है:
Kedarnath → Gaurikund → Sonprayag → Guptkashi → Rudraprayag → Karnaprayag → Chamoli → Joshimath → Badrinath
ध्यान रखें:- कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की स्थिति, मौसम और स्थानीय प्रशासन के कारण रूट में बदलाव हो सकता है। यात्रा से पहले स्थानीय स्थिति जरूर जांचें।
Kedarnath to Badrinath कैसे जाएं?
कार या टैक्सी से
अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो टैक्सी या निजी कार अधिक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।
केदारनाथ से लौटने के बाद आपको पहले गौरीकुंड/सोनप्रयाग की और आना होगा। फिर सड़क मार्ग से रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली और जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय ड्राइविंग मैदानों की तुलना में अधिक खतरनाक हो सकती है, इसलिए Drive आराम से करें। किलोमीटर देखकर यात्रा का समय तय न करें।
बस से
उत्तराखंड में कई स्थानों के बीच बस सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, लेकिन Kedarnath से Badrinath के लिए सीधी बस सेवा हर समय उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है।
अगर आप बस से यात्रा कर रहे हैं तो आपको रास्ते में एक या अधिक स्थानों पर बस बदलनी पड़ सकती है। इसलिए बस से जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग या जोशीमठ जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के विकल्प देखने चाहिए।
टैक्सी से
अगर आप समय बचाना चाहते हैं, तो टैक्सी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए, पूरी यात्रा के लिए टैक्सी लेना सुविधाजनक रहता है।
हालांकि पहाड़ों में टैक्सी का किराया सीजन, वाहन, दूरी और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
Kedarnath to Badrinath Travel Time
लगभग 8–10 घंटे या उससे अधिक हो सकता है। यह समय सड़क की स्थिति, ट्रैफिक, मौसम और वाहन आदि पर निर्भर करता हैं।
इसके अलावा यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि केदारनाथ मंदिर से सड़क मार्ग शुरू नहीं होता। केदारनाथ से गौरीकुंड तक आपको ट्रेक/अन्य उपलब्ध साधनों के माध्यम से नीचे आना पड़ता है।
Mussoorie to Kempty Fall Distance
Kedarnath to Badrinath यात्रा में कौन-कौन सी जगहें आएंगी?
बद्रीनाथ यात्रा के दौरान आपको उत्तराखंड के कई खूबसूरत स्थान देखने को मिल सकते हैं।
सोनप्रयाग:- केदारनाथ यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग है। यहां से आगे गौरीकुंड और केदारनाथ जाने का मार्ग शुरू होता है।
गुप्तकाशी:- गुप्तकाशी उत्तराखंड का प्रसिद्ध धार्मिक और पहाड़ी क्षेत्र है। यहां से हिमालय के सुंदर दृश्य देखने को मिलते हैं।
रुद्रप्रयाग:- रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी दोनों नदियों का संगम होता हैं। रुद्रप्रयाग दोनो नदी के संगम के लिए प्रसिद्ध है।
कर्णप्रयाग:- उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच प्रयागों में से एक कर्ण प्रयाग है। यहां पिंडर ओर अलकनंदा नदी का संगम होता है।
चमोली:- चमोली जिले में हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है।
जोशीमठ:- जोशीमठ बद्रीनाथ यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। यह क्षेत्र धार्मिक तथा पर्यटन दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां से बद्रीनाथ की दूरी काफी कम रह जाती है
Hidden Places to Visit Near Nainital
Kedarnath और Badrinath दोनों की यात्रा कैसे प्लान करें?
अगर आप दोनों धामों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यात्रा का प्लान पहले से तह करना बेहतर होता है।
एक सामान्य यात्रा क्रम इस प्रकार रखा जा सकता है:
Haridwar/Rishikesh → Guptkashi → Sonprayag → Kedarnath → Sonprayag → Rudraprayag → Karnaprayag → Joshimath → Badrinath → Rishikesh/Haridwar
अगर आप इस तरह यात्रा करने क्रम रखते हैं तो आपको यात्रा करना आसान हो सकता हैं।
Kedarnath से Badrinath जाने का सबसे अच्छा समय
केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों ही ऊंचाई वाले धार्मिक स्थल हैं। यहां मौसम तेजी से बदल सकता है।
आमतौर पर मई से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच यात्रा सही हो सकता हैं। जुलाई और अगस्त में मानसून के दौरान उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन और सड़क बाधित होने की संभावना रहती है।
हालांकि धामों के कपाट खुलने और बंद होने की तारीखें हर वर्ष अलग हो सकती हैं। इसलिए यात्रा से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।
Kedarnath to Badrinath यात्रा के लिए जरूरी टिप्स
- पहाड़ी यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें।
- यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जांचें।
- जरूरी दवाइयां और व्यक्तिगत सामान साथ रखें।
- पहाड़ों में रात के समय यात्रा करने से बचें।
- वाहन में पर्याप्त ईंधन रखें।
- बारिश के मौसम में विशेष सावधानी रखें।
- धामों की यात्रा के लिए जरूरी registration/booking की वर्तमान व्यवस्था पहले जांच लें।
- होटल और परिवहन की booking यात्रा सीजन में पहले कर लेना बेहतर है।
- पहाड़ी रास्तों पर तेज गति से वाहन न चलाएं।
- अपने साथ पानी और कुछ हल्का भोजन जरूर रखें।
Kedarnath to Badrinath Distance by Car
Kedarnath to Badrinath Distance by Car लगभग 220 km के आसपास हो सकती है, लेकिन कार से बद्रीनाथ यात्रा करने के लिए पहले केदारनाथ से ट्रैक करके वापस सड़क मार्ग वाले क्षेत्र तक आना जरूरी है।
कार से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहाड़ी सड़कों पर लगने वाले अतिरिक्त समय को ध्यान में रखना चाहिए। रास्ते में फोटो और भोजन के लिए रुकने पर यात्रा का समय और बढ़ सकता है।
Kedarnath to Badrinath Distance by helicopter
केदारनाथ मंदिर से बद्रीनाथ धाम तक हेलीकॉप्टर से 30 से 35 मिनट की दूरी पर हैं।
Kedarnath to Badrinath Distance by Train
केदारनाथ ओर बद्रीनाथ यह पहाड़ी क्षेत्र हैं यहा पर ट्रेन का कोई साधन नही है।
क्या Kedarnath से Badrinath एक दिन में जा सकते हैं?
तकनीकी रूप से पहाड़ी क्षेत्र मे सड़क यात्रा को एक दिन में पूरा करना परिस्थितियों पर निर्भर करता है, लेकिन केदारनाथ दर्शन के बाद उसी दिन लंबी सड़क यात्रा करना थकाऊ हो सकता है।
बेहतर होगा कि आप यात्रा के लिए पर्याप्त समय निकाल कर ही आयें और जरूरत पड़ने पर रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली या जोशीमठ जैसे स्थानों पर आराम की योजना बनाएं।
अगर आपके पास समय की कोई कमी नही है तो जल्दबाजी के बजाय आराम से यात्रा करना बेहतर रहेगा।
Kedarnath और Badrinath में क्या अंतर है?
दोनों धाम उत्तराखंड के प्रमुख चार धामों में शामिल हैं, लेकिन दोनों का धार्मिक महत्व अलग अलग है।
केदारनाथ धाम भगवान शिव को समर्पित है और मंदाकिनी घाटी में स्थित है।
बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है और अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है।
दोनों धामों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को हिमालयी मौसम और उत्तराखंड सरकार गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
Kedarnath to Badrinath Distance: FAQs
Kedarnath to Badrinath Distance कितनी है?
केदारनाथ से बद्रीनाथ की सड़क दूरी लगभग 215–225 किलोमीटर के आसपास मानी जाती है।
Kedarnath से Badrinath जाने में कितना समय लगता है?
सड़क मार्ग से लगभग 8–10 घंटे या उससे अधिक लग सकते हैं
क्या Kedarnath से Badrinath के लिए सीधी बस मिलती है?
सीधी बस की उपलब्धता यात्रा की तारीख और स्थानीय परिवहन व्यवस्था पर निर्भर करती है। कई बार बीच में बस बदलनी पड़ सकती है।
Kedarnath से Badrinath जाने का मुख्य रास्ता कौन सा है?
Kedarnath से Badrinath जाने का मुख्य रास्ता कौन सा है?
Kedarnath से Badrinath जाने का मुख्य रास्ता कौन सा है?
अगर आप आराम से दोनों धामों के दर्शन करना चाहते हैं, तो कम से कम 5–7 दिन का यात्रा कार्यक्रम रखना सुविधाजनक हो सकता है। आपके शुरुआती स्थान और यात्रा के साधन के अनुसार दिन बढ़ सकते हैं।
निष्कर्ष
Kedarnath to Badrinath Distance लगभग 215–225 किलोमीटर के आसपास है और सड़क मार्ग से इस यात्रा में सामान्यतः 8–10 घंटे या उससे अधिक लग सकते हैं। लेकिन केदारनाथ से सीधे सड़क यात्रा संभव नहीं होने के कारण पूरी यात्रा की planning करते समय केदारनाथ ट्रेक और वापस सड़क मार्ग तक आने का समय भी शामिल करना जरूरी है।
अगर आप Kedarnath और Badrinath Yatra एक साथ करना चाहते हैं, तो मौसम, सड़क की स्थिति, धामों के कपाट खुलने की तारीख और स्थानीय यात्रा नियमों की जानकारी पहले जरूर लें।
पहाड़ों का मुसाफिर पर उत्तराखंड की यात्रा से जुड़ी ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे दूसरे travel guides भी पढ़ें।






