अगर आप बागपत मे सरूरपुर कलां में धार्मिक Gufa wala Baba Baghpat के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो गुफा वाला मंदिर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है
Gufa wala mandir Baghpat के आसपास के लोग यहाँ होली दीपावली पर दर्शन करने आते हैं और Gufa wale Baba के चरणों मे अपनी अरदास लगते हैं।
Gufa wala mandir Photo

गुफा वाला मंदिर बागपत कहां है?
गुफा वाला मंदिर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सरूरपुर कला गांव में स्थित है यह धार्मिक स्थल आस्था का केंद्र है आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
इस मंदिर की सबसे खास बात जो श्रद्धालु यहां सच्चे मन से आते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है गुफा वाला बाबा सभी की इच्छाओं को पूरा करता है
गुफा वाले मंदिर का रहस्य और इतिहास
स्थानीय लोगों को कहना है कि यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है यहां पर बहुत बड़ी वनी (जंगल) थी जिसमें एक बाबा धुना लगाकर तपस्या करते थे Gufa wala baba का धुना आज भी मंदिर कर अंदर हैं।
बताया जाता हैं कि इस भैसा वहाँ के आसपास के किसानों को परेशान कर रहा था किसान परेशान होकर बाबा के पास आये बाबा ने उसे अपनी शक्ति से उसे पत्थर का बना दिया यहां भैसा आज भी मंदिर से कुछ ही दूरी पर हैं।

यहां क्या देख सकते हैं?
Gufa wala mandir Baghpat देखने आने वाले श्रद्धालुओं को मुख्य रूप से:
- गुफा मंदिर परिसर
- पत्थर का भैंसा
- गुफा वाले बाबा का धुना
- गुफा वाले बाबा की प्रतिमा
- गुफा वाले बाबा की समाधि
- पूजा स्थल
- आसपास का स्थानीय क्षेत्र
देखने को मिल सकता है।
मंदिर में मौजूद प्रतिमाओं और धार्मिक स्थानों की सही जानकारी स्थानीय व्यवस्था के अनुसार अलग हो सकती है।

गुफा वाला मंदिर बागपत कैसे जाएं?
बागपत पहुंचने के बाद स्थानीय सड़क मार्ग से इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। अगर आप पहली बार जा रहे हैं तो स्थानीय लोगों से मंदिर का रास्ता पूछ सकते हैं या Google Maps की मदद से आप Gufa wala mandir Baghpat पहुंच सकते हैं
कार या बाइक से
निजी वाहन से जाना सुविधाजनक हो सकता है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जब बागपत से बड़ोत की तरफ को चलते हैं तो लगभग सात आठ किलोमीटर चलने के बाद सरूरपुर कलां गांव में यह मंदिर स्थित है इससे आप अपनी सुविधा के अनुसार रास्ते में रुक सकते हैं और मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
सार्वजनिक परिवहन से
बागपत पहुंचने के बाद आप यूपी रोडवेज की बस जो बड़ोत की तरफ हो जाती हैं या ऑटो टेंपो से भी Gufa wala mandir Baghpat जा सकते हैं या अन्य सार्वजनिक स्थानीय वाहन की मदद से मंदिर तक जाया जा सकता है।

Gufa wala mandir Baghpat Google Map
मंदिर जाने का सही समय
धार्मिक स्थलों पर जाने का सबसे अच्छा सुबह शाम का माना जाता है लेकिन किसी विशेष पर्व पर आप मंदिरों में दिन में किसी भी टाइम जा सकते हैं होली दीपावली जैसे अवसर पर यहां काफी भीड़ मिलती है और काफी बड़ा मेला देखने को मिलता है। सुबह का समय आमतौर पर पूजा और दर्शन के लिए अच्छा माना जाता है।
अगर किसी विशेष पर्व या धार्मिक आयोजन के दौरान जाने की योजना है, तो पहले मंदिर की स्थानीय व्यवस्था और कार्यक्रम की जानकारी जरूर लें।

यात्रा के दौरान ध्यान रखने वाली बातें
Gufa wala mandir Baghpat घूमने या दर्शन करने जाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें:
- मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें।
- धार्मिक स्थान की मर्यादा का ध्यान रखें।
- कूड़ा इधर-उधर न फेंकें।
- भीड़ वाले दिनों में बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।
- मंदिर के स्थानीय नियमों का पालन करें।
- जाने से पहले दर्शन के समय की जानकारी ले लें।
आसपास घूमने की जगहें
अगर आप गुफा वाले बाबा बागपत घूमने के लिए जा रहे हैं तो Gufa wala mandir के साथ आसपास के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानों को भी अपनी यात्रा में शामिल कर सकते हैं।
chakbandi baba mandir baghpat
pura mahadev mandir baghpat
FAQs – Gufa wala mandir baghpat
गुफा वाला मंदिर बागपत कहां स्थित है?
गुफा वाला मंदिर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सरूरपुर कला गांव में स्थित है
गुफा वाला मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?
बताया जाता है कि यहां जाने वाले हर श्रद्धालुओं की इच्छा गुफा वाले बाबा जरूर पूरी करते हैं
क्या गुफा वाला मंदिर बागपत में दर्शन कर सकते हैं?
हां, मंदिर में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए जाते हैं। हालांकि दर्शन के समय और स्थानीय नियमों की जानकारी पहले लेना बेहतर रहेगा।
गुफा वाला मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सुबह का समय दर्शन के लिए सुविधाजनक हो सकता है। त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान मंदिर में भीड़ अधिक हो सकती है।
निष्कर्ष
गुफा वाला मंदिर बागपत स्थानीय धार्मिक आस्था से जुड़ा एक आकर्षक स्थल है। गुफा मंदिर का स्वरूप इसे खास बनाता है और श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।






