उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पूरा गांव में स्थित पुरा महादेव मंदिर (Pura Mahadev Mandir Baghpat) पश्चिमी यूपी और दिल्ली-NCR के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है। हिंडन नदी के तट पर ऐतिहासिक बालैनी कस्बे के पास स्थित यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।

मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का सीधा संबंध महाभारत काल और भगवान परशुराम से है। अगर आप भी इस वीकेंड या सावन के महीने में बाबा परशुरामेश्वर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह ब्लॉग गाइड आपके लिए ही है। यहाँ आपको इतिहास से लेकर पहुँचने के रास्ते तक की पूरी जानकारी मिलेगी।
पुरा महादेव मंदिर का इतिहास और पौराणिक महत्व (Pura Mahadev Mandir Baghpat History)
इस मंदिर का इतिहास बेहद प्राचीन और चमत्कारी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम ने इसी स्थान पर घोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए थे और परशुराम जी ने स्वयं यहाँ एक शिवलिंग की स्थापना की थी। इसी वजह से इस मंदिर को ‘परशुरामेश्वर महादेव मंदिर’ भी कहा जाता है।
कहा जाता है कि दुनिया के सबसे पहले कावड़ यात्री स्वयं भगवान परशुराम थे, जिन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लाकर इसी शिवलिंग पर अभिषेक किया था। तब से आज तक सावन और फाल्गुन के महीने में लाखों शिवभक्त (कांवड़िए) हरिद्वार से पैदल जल लाकर यहाँ चढ़ाते हैं।
Dharamshala in Haridwar Near Har Ki Pauri
पुरा महादेव मंदिर का रहस्य और मान्यताएं (Significance)
- मन्नत पूरी होना: स्थानीय लोगों का कहना है कि जो भी श्रद्धालु यहाँ सच्चे मन से आकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाता है, भोलेनाथ उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। भक्तों का यह अटूट विश्वास आज भी कायम है।
- अखंड ज्योति: पूरा महादेव मंदिर परिसर में एक प्राचीन अखंड ज्योति है, जो सदियों से लगातार जल रही है। इसके दर्शन मात्र से ही मन को शांति मिलती है।
पुरा महादेव मंदिर में दर्शन का समय (Pura Mahadev Temple Timings)
यह मंदिर भक्तों के लिए पूरे दिन खुला रहता है, लेकिन विशेष आरती के समय यहाँ जाना सबसे उत्तम माना जाता है:
- सुबह के दर्शन: प्रातः 04:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- शाम के दर्शन: दोपहर 04:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक
- (नोट: सावन के महीने और शिवरात्रि के दिन मंदिर 24 घंटे खुला रहता है।)
पुरा महादेव मंदिर बागपत कैसे पहुँचें? (How to Reach Pura Mahadev Mandir Baghpat)
- सड़क मार्ग द्वारा (By Road): यह मंदिर मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी कस्बे से 3 किलोमीटर की दूरी स्थित है। मेरठ से इसकी दूरी लगभग 30 किलोमीटर और दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर है। आप अपनी गाड़ी, बस या ऑटो से यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं।
- ट्रेन द्वारा (By Train): पूरा महादेव का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत) या मेरठ सिटी है। वहां से आपको बालैनी के लिए सीधी बस मिल जाएंगी। बस सीधा मंदिर तक नही जाती बालैनी से लोकल सवारी लेनी पड़ती हैं।
- प्राइवेट टेक्सी सीधी Pura Mahadev Mandir Baghpat तक ही मिल जाती हैं
Pura Mahadev Mandir Baghpat FAQs
पुरा महादेव मंदिर का इतिहास क्या है?
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत में स्थित एक छोटा सा गांव पुरा है जिसमें प्राचीन शिव मंदिर स्थित है त्रिपुरा महादेव का इतिहास त्रेता युग और भगवान परशुराम से जुड़ा हुआ है
दुनिया का पहला कावड़िया कौन था
भगवान परशुराम को दुनिया का पहला कावड़िया माना जाता है क्योंकि उन्होंने हरिद्वार से जलाकर यहां जल अभिषेक किया था
पुरा महादेव मंदिर का रहस्य क्या है
महादेव मंदिरके स्थित शिवलिंग का रंग दिन में तीन बार बदलता है और इस शिवलिंग का आकार भी बढ़ता रहता है लाख कोशिशें के बाद भी का पता नहीं लग पाया की शिवलिंग जमीन के नीचे कितना है
हरिद्वार से पुरा महादेव की दूरी कितनी है
हरिद्वार से पूरा महादेव की दूरी लगभग 150 किलोमीटर के आसपास है
पुरा महादेव पर जल कब चढ़ाया जाता है
आप पुरा महादेव पर कभी भी जल चढ़ा सकते हो लेकिन पुरा महादेव पर कावड़ यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जल चढता हैं पूरे सावन और शिवरात्रि पर पर बहुत भारी भीड़ होती है
पुरा महादेव मंदिर कितना पुराना है
पुरा महादेव मंदिर त्रेतायुग से यानी हजारों साल पुराना है यह भगवान परशुराम कल से जुड़ा है
Baghpat to pura mahadev distance
बागपत से पूरा महादेव लगभग 30 km दूरी है
Meerut to Pura Mahadev mandir distance
मेरठ से पूरा महादेव लगभग 30 km दूरी है
Delhi to Pura Mahadev distance
दिल्ली से पूरा महादेव लगभग 60 km दूरी है






