Sikri mata mandir Modinagar के बारे में

Sikri mata mandir Modinagar : आस्था और 1857 की क्रांति का ऐतिहासिक संगम
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के मोदीनगर में सीकरी खुर्द गांव हैं। जिसमें एक बेहद पवित्र और ऐतिहासिक स्थान स्थित है। जिसमें श्री महामाया देवी का मंदिर, स्थित हैं जिसे स्थानीय लोग Sikri mata mandir Modinagar के नाम से जानते हैं, यह मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है।

Sikri mata mandir modinagar
श्री महामाया देवी मंदिर 

Sikri mata mandir modinagar न केवल अपनी धार्मिक मान्यताओं के प्रसिद्ध हैं बल्कि भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम (1857 की क्रांति) गौरवशाली इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध है।

आइए इस ब्लॉग के जरिए जानते हैं Sikri mata mandir modinagar की महिमा, इतिहास और यहाँ कैसे पहुँचें।

सिकरी माता मंदिर की मान्यता

सिकरी माता मंदिर में मुख्य रूप से माता महामाया (दुर्गा जी) की पूजा अर्चना होती है, जिन्हें माँ वैष्णो देवी का ही एक स्वरूप माना जाता है।

  • पौराणिक कथा: स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, लोग मानते हैं कि ऋषि विश्रवा ने इस क्षेत्र में घोर तपस्या की थी। ऋषि विश्रवा रावण के पिता थे
  • अखंड ज्योति: मंदिर के परिसर में सदियों से एक अखंड ज्योति प्रज्वलित है। माना जाता है कि माता के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जिन्हें कोई संतान नही है उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है।

सिकरी माता मंदिर का इतिहास

माता महामाया मंदिर सिर्फ पूजा-पाठ की जगह नहीं है, बल्कि देश की आजादी के लिए जान गवाने वाले शहीदों का स्मारक भी है। Sikri mata mandir Modinagar परिसर में एक सदियों पुराना बरगद का पेड़ है, जहाँ 1857 की क्रांति के टाइम 131 से अधिक क्रांतिकारियो को फाँसी दी गई थी वट वृक्ष आज मूक गवाह है।

  • शहीदों की गाथा: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, इस क्षेत्र 131 से अधिक क्रांतिकारियों को, अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने पर इसी बरगद के पेड़ पर फांसी दे दी गई थी।
  • क्रांतिकारियों की शरणस्थली: Sikri mata mandir Modinagar परिसर उस दौर में देशभक्तों, महिला और बच्चों को छिपने का तहखाना और रणनीति बनाने का मुख्य ठिकाना हुआ करता था। लोग आज भी यहाँ आकर उन वीरों को नमन करते हैं।
Sikri mata mandir photo
सिकरी माता मंदिर का प्राचीन बरगद का पेड़

Sikri mata mandir mela। चैत्र नवरात्रि का भव्य मेला

Sikri mata mandir mela यहां सालों साल भक्तों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल) के दौरान यहाँ का मेला देखने लायक होता है।

  • चैत्र के मेले के दौरान यहाँ 9 दिनों का तक बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश व इसके आसपास से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
  • स्थानीय लोगों की मान्यता है कि नवरात्रि में माता के दरबार में हाजिरी लगाने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

Sikri mata mandir location और कैसे पहुँचें? (How to Reach)

सिकरी माता मंदिर मोदीनगर शहर से लगभग 4-5 किलोमीटर की दूरी पर सीकरी खुर्द गांव में स्थित है।

  • सड़क मार्ग द्वारा: Sikri mata mandir Modinagar दिल्ली-मेरठ राजमार्ग (NH-58) से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मेरठ या दिल्ली से आप मोदीनगर के लिए बस, ऑटो या मेट्रो ले सकते हैं, और मोदीनगर से सीकरी माता मंदिर के लिए स्थानीय लोकल साधन आसानी से मिल जाते हैं।
  • रेल मार्ग द्वारा: माता महामाया मंदिर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मोदीनगर (MDNR) है। इसके अलावा आप मेरठ जक्शन या गाजियाबाद जक्शन स्टेशन से रेल द्वारा भी मोदीनगर आ सकते हैं।
  • दूरी: मेरठ से यह लगभग 25 किमी और गाजियाबाद से लगभग 30 किमी दूर है।

Sikri mata mandir modinagar location map

Sikri mataTemple Timings

  • सुबह: 05:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • शाम: 05:00 बजे से रात 09:00 बजे तक
    (नोट: नवरात्रि के दिनों और त्योहारों के दिनों में मंदिर दोपहर में भी खुला रहता है।)

Sikri Mata Mandir Modinagar के आसपास घूमने की जगह

सीकरी माता मंदिर के आसपास बहुत सी जगह है मोदिनगर से लगभग 20 किलोमीटर Pura Mahadev Mandir Baghpat ओर Chakbandi Baba Mandir Baghpat है यह भी अपनी मान्यताओ के लिए जाने जाते है ।

Pura Mahadev Mandir Baghpat

Chakbandi Baba Mandir Baghpat

Sikri Mata Mandir Modinagar (FAQs)

सिकरी माता मंदिर कहां स्थित है?

सिकरी माता मंदिर, सीकरी खुर्द, मोदीनगर उत्तर प्रदेश मे स्थित है

सिकरी माता मंदिर का दूसरा नाम क्या है?

 श्री महामाया देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

सिकरी माता मंदिर के दर्शन का समय क्या है?

सुबह: 04:00 बजे से रात 09:00 बजे तक
नवरात्रि के दिनों और त्योहारों के दिनों में मंदिर दोपहर में भी खुला रहता है

सिकरी माता मंदिर मोदीनगर कैसे जाएं?

 दिल्ली-मेरठ राजमार्ग (NH-58) से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मेरठ या दिल्ली से आप मोदीनगर के लिए बस, ऑटो या मेट्रो ले सकते हैं, और मोदीनगर से सीकरी माता मंदिर के लिए स्थानीय लोकल साधन आसानी से मिल जाते हैं।

सिकरी माता मंदिर में किस देवी की पूजा होती है?

सिकरी माता मंदिर में मुख्य रूप से माता महामाया (दुर्गा जी) की पूजा अर्चना होती है, जिन्हें माँ वैष्णो देवी का ही एक स्वरूप माना जाता है।

निष्कर्ष

सिकरी माता मंदिर एक ऐसा स्थान है जहाँ कदम रखते ही मन को असीम शांति मिलती है और साथ ही देश के इतिहास पर गर्व महसूस होता है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर या पश्चिमी यूपी में रहते हैं, तो एक बार माता के दर्शन करने और इस ऐतिहासिक भूमि को देखने जरूर आएं। जय माता दी!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top