चकबंदी बाबा मंदिर बागपत: इतिहास, स्थान, कैसे पहुंचे और दर्शन की पूरी जानकारी
Chakbandi Baba Mandir Baghpat के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में चकबंदी देवता नाग देवता का मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का मंदिर है। दत्तनगर क्षेत्र में स्थित इस मंदिर में आसपास के गांवो के साथ-साथ दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद और हरियाणा आदि क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आते हैं। खासतौर पर होली दीपावली के अवसर पर यहाँ काफी भीड़ देखने को मिलती है।

चकबंदी बाबा मंदिर बागपत कहाँ है?
Chakbandi Baba Mandir Baghpat जिले के दत्तनगर क्षेत्र में स्थित है। स्थानीय जानकारी में इसे चकबंदी देवता/चकबंदी वाले बाबा के नाम से जाना जाता है।
चकबंदी बाबा मंदिर का इतिहास और मान्यता
चकबंदी वाले देवता के मंदिर में नागदेवता की पूजा की जाती हैं श्रद्धालुओं के यहां हर बढ़िया थोड़ी होती है यह मंदिर स्थानीय लोगों के अनुसार ढाई सौ साल पुराना बताया जाता है
स्थानीय मान्यता के अनुसार, एक बार एक किसान खेत में हल चला रहा था उस समय एक नाग देवता उसके हल से घायल हो गए थे, जिसके बाद वहाँ बहुत से नाग एकत्रित हो गए और किसानों को खेत जोतने से से रोक दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर पूजा-पाठ ओर यज्ञ किया। इसके बाद नाग देवता को जल अर्पित करने के लिए जब गड्ढे में पानी डाला गया, तो लाखों घड़े पानी समाने जाने के बाद भी गड्ढा नही भरा। तभी से यहाँ लोगो को आस्था लग गई।

चकबंदी देवता मंदिर में क्या किया जाता है?
श्रद्धालु यहाँ पर हर रविवार को नाग देवता की पूजा-अर्चना करने आते हैं और प्रसाद चढ़ाते हैं। होली, दीपावली पर श्रद्धालुओं के द्वारा चकबंदी देवता का अभिषेक भी किया जाता हैं।
चकबंदी बाबा मंदिर में कब जाएं?
- सामान्य दिनों में भी आ सकते हैं।
- यहाँ हर रविवार को मिला लगता हैं
- होली, दीपावली जैसे अवसर पर यहाँ भरी भीड़ व मेला देखने को मिलता हैं।
दीपावली के दौरान यहाँ भीड़ काफी बढ़ जाती है, इसलिए वाहन से जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
चकबंदी बाबा मंदिर कैसे पहुंचे?
बस/सड़क मार्ग:
बागपत और आसपास के क्षेत्रों से सड़क मार्ग द्वारा मंदिर तक पहुँचा जा सकता है।
दिल्ली से:
दिल्ली → बागपत → मेरठ बागपत रोड दत्तनगर की ओर(नियर बालैनी)
मेरठ से:
मेरठ → बालैनी से थोड़ा आगे → दत्तनगर की ओर
यहाँ Google Maps पर जाने से पहले मंदिर का सही नाम और लोकेशन जरूर मिलाएँ, क्योंकि ऑनलाइन अलग-अलग नाम/लोकेशन दिखाई दे सकती हैं।
चकबंदी बाबा मंदिर के आसपास घूमने की जगह
Chakbandi Baba Mandir Baghpat आसपास के कई धार्मिक स्थल हैं
Chakbandi Baba Mandir Baghpat Google Maps
चकबंदी बाबा मंदिर में दीपावली का मेला
दीपावली पर दत्तनगर मार्ग स्थित चकबंदी देवता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं। यहाँ पर मेले के साथ साथ बहुत से भंडारे भी होते हैं श्रद्धालु पूजा-अर्चना और अभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी होती है।
चकबंदी बाबा मंदिर जाने से पहले जरूरी बातें
- भीड़ वाले दिनों में ज्यादा समय लेकर जाएँ।
- बच्चों के साथ जाएँ तो उन्हें भीड़ में अपने पास रखें।
- स्थानीय दुकानों पर पूजा की सभी सामग्री मिल सकती है।
- त्योहारों पर पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है।
- मंदिर के स्थानीय नियमों का पालन करें।
Chakbandi Baba Mandir Baghpat FAQs
चकबंदी बाबा मंदिर बागपत कहाँ है?
चकबंदी देवता का मंदिर बागपत जिले में मेरठ-बागपत रोड पर दत्तनगर क्षेत्र में स्थित है।
चकबंदी बाबा मंदिर किस नाम से प्रसिद्ध है?
इसे चकबंदी देवता, चकबंदी वाले बाबा और Chakbandi Devta Mandir के नाम से भी जाना जाता है।
चकबंदी बाबा मंदिर में कब ज्यादा भीड़ होती है?
दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर यहाँ काफी भीड़ हो जाती है।
चकबंदी बाबा मंदिर कैसे पहुंचें?
बागपत और आसपास के क्षेत्रों से सड़क मार्ग द्वारा दत्तनगर क्षेत्र में पहुँचा जा सकता है।
क्या चकबंदी बाबा मंदिर में पूजा होती है?
हाँ, श्रद्धालु यहाँ पूजा-अर्चना, प्रसाद और अभिषेक करते हैं।
बागपत में चकबंदी मंदिर कहाँ स्थित है?
चकबंदी मंदिर उत्तर प्रदेश के बागपत के बालैनी क्षेत्र मे स्थित है






