उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव का धाम केदारनाथ स्थित है जैसे प्रमुख में से तीर्थ स्थलों में से एक है और सारे यहां लाखों करोड़ों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं

How to Reach kedarnath from Delhi : दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाए 2026 मे

आप भी अगर सोच रहे हैं How to reach Kedarnath from Delhi दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाएं तो यह पूरी जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है इस लेख में हम दिल्ली से केदारनाथ जाने की रास्ते ट्रेन, बस फ्लाइट से यात्रा के बारे में जानेंगे

How to reach Kedarnath from Delhi

दिल्ली से सबसे पहले आप ट्रेन या बस से ऋषिकेश या हरिद्वार आ जाओ फिर आप वहा से सोनप्रयाग के लिए बस या टेक्सी ले लो ओर पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते हुए पहुच जाओ सोनप्रयाग रास्ते मे आपको खाने पीने की सभी सुविधा मिलेगी | प्रकृति के अच्छे अच्छे नजारे देखने को मिलेगे ये रास्ता 8 से 10 घंटे का होगा

सोनप्रयाग से गोरीकुंड के लिए टेक्सी जाती है जिसका किराया 50 रु है या 25 से 30 मिनट मे आपको गोरीकुंड उतार देगी | यहां पहुंच कर आप खाना पीना खाकर आराम कर सकते हो | यहा पर आपको रूम भी मिल जायेगे |

गोरीकुंड से केदारनाथ कैसे जाए

सुबह जल्दी अपने ट्रैकिंग शुरू कर सकते हो यह ट्रैकिंग 16 से 17 किलोमीटर की होगी जिसे आप पैदल या घोडा खच्चर या फिर पालकी से कर सकते हो यह जो 16 से 17 किलोमीटर का ट्रैक होगा यह आपको बहुत यादगार साबित होगा क्योंकि ये रास्ता कठिन ओर खूबसूरत है

यहां पर प्रकृति के असली नजारे आपको देखने को मिलते हैं जगह-जगह पानी के झरने, गहरी घाटियां ओर आपके नजदीक बादल दिखाई देते हैं और यही से बर्फ की चोटियां दिखाई देने लगती है रास्ते में आपको बर्फबारी भी दिखाई दे सकती है

How to reach Kedarnath from Delhi
ये सभी फोटो may 2026 की हे

इन जगहों पर आप फोटो शूट करते हुए वीडियो बनाते हुए जा सकते हैं रास्ते में आपको खच्चरों से बचकर चलना होता है क्योंकि खच्चर आपको चोट पहुंचा सकते हैं खच्चर का विशेष ध्यान रखें अगर पैदल यात्रा पूरी ना कर सको तो बीच में से भी खच्चर और पालकी की सुविधा उपलब्ध है वहां से आप खच्चर या पालकी कर सकते हैं

केदारनाथ धाम पहुंचने में आपको 9 से 10 घंटे लग जाएंगे| पहुंचते पहुंचते शाम हो जाएगी अब आप वहां पहुंचकर रूम या टैंक बुक कर सकते हो और सुबह उठकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकते हैं और केदारनाथ के चारों तरफ पहाड़ियों पर फोटो ले सकते हो

जिनमें बर्फबारी हुई होती है यहां पर बहुत जल्दी-जल्दी बारिश होती है यहां पर तापमान बहुत कम होता है इसलिए साथ में अपने गर्म कपड़े रखे

The best time to visit Kedarnath: केदारनाथ जाने का सबसे अच्छा समय

केदारनाथ की यात्रा मौसम पर निर्भर करती है मंदिर के कपाट बंद होने ओर खुलने का समय हर वर्ष अलग-अलग हो सकता है केदारनाथ जाने से पहले मंदिर के कपाट खुलने की जानकारी और मौसम की जानकारी और यात्रा से संबंधित सारी जानकारी जरूर जांच लें बरसात के मौसम के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूषणकालन की स्थिति बनी रहती है इसलिए मौसम का हाल-चाल जानकार की यात्रा की योजना बनाएं|

केदारनाथ यात्रा शुरू करने से पहले जरूरी बातें

यात्रा के समय Important Tips

अगर आप How to reach Kedarnath from Delhi की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर पर रख ध्यान रखें |

यात्रा से जुड़े रजिस्ट्रेशन कर ले रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन या फिर ऋषिकेश में बस काउंटर के पास से करा सकते हैं

केदारनाथ की यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी होना बहुत जरूरी है

बारिश से बचने का सामान साथ रखें और गर्म कपड़े भी साथ रखें अच्छे ग्रुप वाले ओर आरामदायक जूते पहने

पर्याप्त पानी पीते रहे रास्ते में आपको झरनों से गिरता हुआ एकदम शुद्ध पानी मिलेगा पीने के लिए नीचे से पानी ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती

पहाड़ों का रास्ता बहुत कठिन होता है इसलिए सावधानी यात्रा करें

कठिन चढ़ाई होने के कारण यात्रा में कम से कम समान रखें

वापसी में आते समय आप ऋषिकेश से देहरादून जा सकते हो और वहां पर भी पहाड़ों की रानी मसूरी में घूम सकते हो इस पर भी हमने एक ब्लॉक लिखा है मसूरी कब और कैसे जाय मंसूरी मे भी घूमने के लिए अच्छी जगह है |

1 thought on “How to reach Kedarnath from Delhi”

  1. Pingback: Dharamshala in Haridwar Near Har Ki Pauri

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top