haridwar to kedarnath distance by bus
haridwar to kedarnath distance by bus हरिद्वार से केदारनाथ के बीच की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है केदारनाथ जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है

हरिद्वार से सोनप्रयाग तक ही बस द्वारा जाया जाता है सोनप्रयाग से 5 किलोमीटर दूर गौरीकुंड लोकल टैक्सी से जाते हैं हरिद्वार से केदारनाथ जाने में लगभग समय 8-10 घंटे लगता है यह समय मौसम पर निर्भर करता है मौसम के अनुसार समय काम ज्यादा भी हो सकता है मौसम की स्थिति जानकारी लेकर ही केदारनाथ के लिए यात्रा करें।
Haridwar to kedarnath bus Route
हरिद्वार से केदारनाथ जाने के लिए रूट किस प्रकार है हरिद्वार बस स्टैंड से सुबह 4:00 बजे से ही बस सेवा शुरू हो जाती है सोनप्रयाग के लिए
बस रूट :- हरिद्वार ऋषिकेश देवप्रयाग रुद्रप्रयाग गुप्तकाशी सोनप्रयाग
Local taxi route :- सोनप्रयाग से गौरीकुंड लगभग 5 किलोमीटर दूरी लोकल टैक्सी द्वारा तय की जाती है
पैदल रूट :- गौरीकुंड से लगभग 16 किलोमीटर का पैदल ट्रैक है

Haridwar to Kedarnath by Bus Fare and Booking
हरिद्वार से केदारनाथ बस का किराया लगभग 600 से 800 रुपए होता है टेबल सोनप्रयाग तक जाती है सोनप्रयाग से गौरीकुंड का किराया 50 से 60 रुपया है वहां पर लोकल टैक्सी ही चलती है।
केदारनाथ जाने में बजट प्लान
अगर हरिद्वार से सुबह केदारनाथ के लिए निकलते हैं तो
600 से ₹800 बस का किराया
150 से 250 रुपया रास्ते में खाने का
₹50 सोनप्रयाग से गौरीकुंड लोकल टैक्सी किराया
700 से ₹1000 गौरीकुंड में रूम का किराया
150 ₹250 का शाम का खाना गौरीकुंड में
150 से ₹250 अगले दिन ट्रैकिंग करते समय खाना
300 से ₹400 टेंट का किराया केदारनाथ में
150 से 250 में शाम का खाना
इस तरह 2500 से 3000 एक तरफ से खर्च आता है पर्सनल ख़र्च अलग से होता है
केदारनाथ से हरिद्वार आने में
150रु से ₹250 सुबह का खाना
150रु से ₹250 शाम का खाना
₹50 टैक्सी गौरीकुंड से सोनप्रयाग
600 से ₹800 सोनप्रयाग से हरिद्वार बस का किराया व 150 से 250 रास्ते मे खाना, वापसी आने में आपका रूम का किराया बच सकता है
इस प्रकार आप 4000 से 5000 रु में केदारनाथ की यात्रा कर सकते हो।
केदारनाथ यात्रा के लिए दिल्ली से भी अच्छी सुविधा है दिल्ली से केदारनाथ कैसे जाए इस पर भी हमने एक ब्लॉग लिखा है उसे भी आप read कर सकते है
टिकट की बुकिंग : – टिकट की बुकिंग दोनों ही तरीके से होती है ऑनलाइन और ऑफलाइन आप जैसे चाहे वैसे टिकट बुक कर सकते हो।
Haridwar to Kedarnath Travel Tips
केदारनाथ यात्रा के लिए घर से कब निकले
केदारनाथ यात्रा के लिए निकलने से पहले सबसे पहले यह पता करें कि मंदिर के कपाट खुले हुए हैं या बंद हैं मंदिर के कपाट कुछ महीने के लिए खोले जाते हैं
अगर केदारनाथ यात्रा चालू हो तो मौसम की स्थिति जरूर पता करने, नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है क्योंकि पहाड़ी का रास्ता है कहीं पर भी लैंडस्लाइड हो जाता है और आप फस सकते हैं

यात्रा के दौरान क्या-क्या सामान लेकर जाएं केदारनाथ यात्रा शुरू करने से पहले जरूरी सामान साथ रखें जैसे गर्म कपड़े क्योंकि वहां पर तापमान जीरो डिग्री के आसपास होता है
बारिश से बचने के लिए रेनकोट शूज कवर आदि वहां पर किसी भी टाइम बरसात हो जाती है
यात्रा करते समय कम से काम समान साथ में रखें और पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहे । रास्ते मे पानी की अच्छी सुविधा है
FAQs
Q1 क्या हरिद्वार से केदारनाथ सीधी बस जाती है
Ans. हरिद्वार से केदारनाथ मंदिर के लिए सीधी बस नहीं जाती बस केवल सोनप्रयाग तक ही जाती है
Q2 हरिद्वार से केदारनाथ जाने में कितना खर्च लगता है
Ans. हरिद्वार से केदारनाथ का खर्च आपके खर्चो के अनुसार होता हैं ये कोई फिक्स नही होता है।
Q3 बस से यात्रा करने में कितना समय लगता है
Ans. केवल बस से यात्रा करने का समय 8 से 10 घंटे का है सोनप्रयाग तक का
Q4 केदारनाथ जाने का सबसे सस्ता तरीका कौन सा है
Ans. केदारनाथ जाने के लिए सस्ता तरीका बस के द्वारा है
Q5 क्या हरिद्वार से केदारनाथ की यात्रा 3 दिन में कर सकते हैं?
Ans. हां हरिद्वार से केदारनाथ यात्रा 3 दिन में कर सकते हैं







Pingback: Mussoorie to Kempty Fall Distance: Complete Guide 2026 | Best Route & Travel Tips
Pingback: Dudhsagar Waterfall Trip Goa: दूधसागर वॉटरफॉल घूमने की पूरी जानकारी, जीप सफारी, ट्रेक, एंट्री फीस और यात्रा गा